Skip to main content

शिंदे सरकार ने दी ब्राह्मण वर्ग को बड़ी सौगात

RNE, NETWORK. 

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने राज्य के ब्राह्मण वर्ग को बड़ी सौगात दी है। ब्राह्मण समाज व विप्र फाउंडेशन की तरफ से लगातार की जा रही मांग को देखते हुए सरकार ने ब्राह्मणों के लिए महामंडल की कल घोषणा की।

ब्राह्मणों के हितार्थ महाराष्ट्र सरकार ने ‘ परशुराम आर्थिक विकास महामंडल ‘ की कल घोषणा की। इस महामंडल के माध्यम से महाराष्ट्र के ब्राह्मणों के विकास का काम किया जायेगा।

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने इसे ब्राह्मण समाज के प्रयासों का सुखद परिणाम बताया है और महाराष्ट्र सरकार का आभार प्रकट किया है। विप्र फाउंडेशन ने हर राज्य में ब्राह्मणों के हितार्थ इस तरह के बोर्ड के गठन का आग्रह वहां की सरकारों से किया हुआ है।