Skip to main content

श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

RNE Bikaner

ट्रस्ट के अध्यक्ष इन्द्रजीत रंगा एवं सचिव डॉ. चन्द्रशेखर रंगा  द्वारा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की  घोषणा की गई।

जिसमें ट्रस्ट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश रंगा उपाध्यक्ष शुभम रंगा, महासचिव जीवणलाल रंगा, संयुक्त सचिव सुरजरतन रंगा, संगठन सचिव सुशील कुमार रंगा, कोषाध्यक्ष शिवम रंगा, कार्यालय मंत्री राहुल रंगा, प्रचार मंत्री दीपक रंगा  को बतौर पदाधिकारी मनोनयन किया गया एवं साथ ही नरेन्द्र रंगा, लक्ष्मीकांत रंगा ‘पप्पु’ एवं राजेन्द्र रंगा ‘राजन’ को कार्यकारिणी सदस्य रूप में मनोनीत किया गया है।


ट्रस्ट अध्यक्ष इन्द्रजीत रंगा एवं सचिव डॉ. (प्रो.) चन्द्रशेखर रंगा ने बताया कि उक्त नई कार्यकारिणी का गठन आगामी तीन वर्ष के लिए किया गया है।


नव मनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की शीघ्र एक विशेष बैठक आहूत कर शपथ दिलाई जाएगी एवं भावी कार्य योजनाओं के बारे में भी प्रारंभिक चर्चा की जाएगी।