
कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 31 के बाद शुरू होंगे, 31 मार्च के बाद पुलिस मुख्यालय भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा
RNE Network.
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। अब उनके लिए पुलिस विभाग में भर्ती खुली है। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय शुरू कर रहा है।पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही इसके लिए आवेदन शुरू होगा। गृह मंत्रालय ने 10000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। एडीजी विपिन कुमार पांडे के अनुसार 31 मार्च के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।