Skip to main content

अर्जुनराम ने मंत्री सुमित गोदारा के साथ लूणकरणसर इलाके में सभाएं की, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

RNE, LUNKARANSAR

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लूणकरणसर इलाके में सभाएं की और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। लूणकरणसर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, गुमानसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण सहित बड़ी तादाद में नेता, कार्यकर्ता उनके साथ रहे।


अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के विकास के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए केन्द्र के सहयोग से लूणकरणसर क्षेत्र में सोलर, पोटाश, रेल, सड़क, ड्रिप ईरिगेशन, किसान कल्याण व फसल बीमा क्षेत्र में स्वीकृत हुए कार्य बताए तथा आगामी डबल ईजंन की सरकार से लूणकरणसर के विकास का रोड़ मैप प्रस्तुत किया।


मंत्री सुमित गोदारा ने केन्द्र सरकार के सुशासन एंव विकास कार्यों का बखान करते हुए भाजपा अर्जुन राम मेघवाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कालू में आयोजित चुनावी सभा में कालू के पूर्व सरपंच रामकुमार सारस्वत ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अर्जुन राम मेघवाल ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। चुनाव प्रचार सभा कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्योती स्वरूप सांस्कृता ने किया।