Skip to main content

अर्जुन पुरस्कार विजेता को जांच के दौरान यौन उत्पीड़न का दोषी पाया

RNE, NATIONAL BUREAU .

डीआईजी स्तर के अधिकारी और अर्जुन पुरस्कार विजेता को जांच के दौरान यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। गृह मंत्रालय ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है।

मामला सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह से जुड़ा है।


जानकारी के अनुसार CRPF के उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह ने अर्धसैनिक बल में महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न किया। महिलाओं के आरोप के बाद सीआरपीएफ ने मामले की जांच की और उसे दोषी पाया। इसके बाद देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को एक रिपोर्ट दी, जिसने गृह मंत्रालय से उन्हें बर्खास्त करने के आदेश जारी किए है।

DIG रैंक के मुख्य खेल अधिकारी खजान सिंह के खिलाफ CRPF ने जांच की थी। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई और UPSC को एक रिपोर्ट सौंपी थी। अब यूपीएससी ने उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय (MHA) ने भी इसे मंजूरी दे दी है।