Skip to main content

दो कैबिनेट मंत्रियों, पांच विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों सहित भाजपा नेताओं के साथ नामांकन दाखिल कर अर्जुनराम ने शुरू किया प्रचार

RNE, BIKANER .

बीकानेर में बुधवार को राजनीतिक सरगर्मी परवान पर रही। केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जोर-शोर से नामांकन दाखिल किया।

बीकानेर के प्रभारी कैबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के साथ ही पांच विधायक, तीन विधानसभा क्षे़त्रों में रहे भाजपा प्रत्याशी और बड़ी तादाद में नेताओं की मौजूदगी में अर्जुनराम मेघवाल ने नामांकन दाखिल किया।

बहिन ने तिलक लगाया, पत्नी के साथ पूजा की :

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले घर में पत्नी पानादेवी के साथ पूजा की। रवानगी से पहले बहिन धनीदेवी ने विजय तिलक लगाया। ‘नवीन द हिलर’ नाम से विख्यात पुत्र नवीन भी इस मौके पर सााथ रहे। परिजन, रिश्तेदार सभी ने शुभकामनाएं दी। इसके बाद घर से निकले।

कलेक्ट्रेट में शंख फूंका :

नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वहां कार्यकर्ताओं ने हाथ में एक शंख थमा दिया। मेघवाल ने बाकायदा शंख फूंका। संकेत यह कि रणभेजी बज गई है। जीत के लिए बिगुल बजा दिया है।

ये रहे साथ :

नामांकन दाखिल करते वक्त कैबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, सुमित गोदारा, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, सिद्धी कुमारी, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमानसिंह भाटी, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, संतोष बावरी, मेयर सुशीला कंवर, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, उप महापौर राजेन्द्र पंवार आदि साथ रहे।