Skip to main content

शहर से सटते गांवों में भाजपा प्रत्याशी का दौरा, जनसम्पर्क और सभाएं की

RNE, BIKANER .

बीकानेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार शहर से सटते यानी बीकानेर सदर के गांवों में सभाएं कर संसदीय क्षेत्र के निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मोदी सरकार की ओर से किए गए काम गिनाये और एक बार फिर जिताने की अपील की।

नोखा के पूर्व प्रधान नोखा कन्हैया लाल सियाग, भाजपा नेता चम्पा लाल गेदर, प्रधान प्रतिनिधि मनोहर लाल सियाग, अर्जुन कड़वासरा, गोपाल राम कूकना, सहीराम सारण, गुमान सिंह राजपुरोहित, कोड़ा राम भादू, पूर्व चैयरमेन रामेश्वर पारीक, एडवोकेट श्रवण प्रजापत के साथ मेघवाल ने कई गांवों में जनसम्पर्क किया।


इस दौरान बीकानेर सदर के गांव -गाढ़वाला, किल्चू, केसरदेसर जाटान व बोहरान, सुरधना, चौहानान, गीगासर, पलाना, स्वरूपदेसर, बच्छासर, कोलासर, मेघासर व पेमासर में जनसंपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई एवं भाजपा हेतु वोट मांगते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प दिलाया। चुनावी चौपाल के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शाल-साफा से स्वागत सत्कार किया।


गांव गाढ़वाला में आयोजित चुनावी सभा में मेघवाल ने 15 सालों से दिए जा रहे प्यार और आशीर्वाद हेतु आभार प्रकट करते हुए बीकानेर में मेघवाल की ओर से करवाए गए काम बताये।

पूर्व प्रधान नोखा कन्हैया लाल सियाग ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषक एवं कृषि कल्याण के क्षेत्र में किए काम बताये। गाढ़वाला में गुमाना राम सारण, रामदेव नागल, राम दयाल कुषवाहा, रामचन्द्र ने भाजपा प्रत्याषी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


किल्चू में आयोजित सभा में जेठू सिंह राठौड़, सैतान सिंह, महावीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। पलाना में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मनोहर लाल सियाग, अर्जुन कड़वासरा, सहीराम सियाग, जगदीश सियाग, पूर्व सरपंच रामनारायण, रूगा राम कड़वासरा, हरीचंद्र मेघवाल ने भाजपा स्वागत किया।
स्वरूपदेसर में सरपंच रूदाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच बहराराम, मास्टर प्रहलाद, घनुदास स्वामी, चेतनराम मेघवाल, उदाराम जाट ने सभा को संबोधित किया।
सुरधना चौहानान में आयोजित सभा में एडवोकेट श्रवण प्रजापत, किशोरसिंह, मूलाराम बारूपाल ने समर्थन जताया।

गीगासर में सरपंच अर्जुन राम मेघवाल, किशोरसिंह भाटी, माधो सिंह भाटी, रफीक जैमरी ने जनप्रतिनिधियों का साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।
बच्छासर में जनसम्पर्क के दौरान प्रेम सिंह, छैलू सिंह, पूर्व सरपंच कोजू खां, हनुमान सुथार, भानीगिरी साथ रहे।