Skip to main content

जोधपुर: सफाईकर्मी से आरएएस सलेक्ट हुई, आईएएस की तैयारी कर रही थी रिश्वत लेते गिरफ्तार

RNE, NETWORK .

आरएएस सलेक्टर होकर देशभर में डंका बजाने वाले जोधपुर की सफाईकर्मी आशा कंडारा रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गई। उसके साथ ही बेटे और रिश्वत लेने वाले दलाल को भी पकड़ा गया है। कार से लगभग पौने दो लाख रूपए भी बरामद हो गए हैं। हैरत की बात यह है कि आशा कंडारा ने आरएएस सलेक्टर होने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया था और आईएएस की तैयारी कर रही थी।

सफाईकर्मी के पद पर भर्ती के नाम पर वसूले :
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- पकड़ी गई महिला नगर निगम जयपुर हेरिटेज के वार्ड-19 में सफाईकर्मी थी। महिला के साथ उसके बेटे ऋषभ और दलाल योगेंद्र चौधरी को भी पकड़ा गया। आशा अलग-अलग जिलों में लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती करवाने के नाम पर रुपए इकट्ठे कर रही थी।

एसीबी को जानकारी मिली थी कि महिला जयपुर से पाली के लिए निकली थी। जैतारण में उसका बेटा ऋषभ रुपए लेकर आया था। उसके साथ दलाल योगेंद्र चौधरी भी था। जैतारण-बर के बीच होटल शीतल में रुके थे। नौकरी का सौदा साढ़े तीन लाख में किया था।

यूं पकड़ी गई :
अजमेर से इंस्पेक्टर कंचन भाटी और पाली से इंस्पेक्टर चैनप्रकाश चौधरी ने इनका पीछा किया। बुधवार रात को जयपुर आने के दौरान हाईवे पर एक होटल पर पैसों के साथ पकड़ लिया। कार की तलाशी में रिश्वत के रूप में लिए गए 1.75 लाख रुपए बरामद किए गए। अब आशा के घर पर और अन्य ठिकानों पर सर्च जारी है। साथ ही, उन लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे आशा ने रुपए लिए थे।

SDM का पद नहीं मिला तो जॉइन नहीं किया था
जानकारी के अनुसार, RAS-2018 भर्ती में आशा का चयन हो गया था, उसकी 728वीं रैंक थी। हालांकि उसने जॉइन नहीं किया था। बताया जा रहा है कि SDM का पद नहीं मिलने के कारण उसने जॉइनिंग नहीं ली थी। जोधपुर के बाद महिला का ट्रांसफर नगर निगम जयपुर हेरिटेज में हो गया था। वर्तमान में महिला की ड्यूटी वार्ड 19 में लगी थी। वह आईएएस बनना चाहती है और इसके लिए UPSC की तैयारी कर रही है।