Skip to main content

पिछड़ा वर्ग संघ : सुशील कुमार संभाग प्रभारी, जल्द कार्यकारिणी बनाने के निर्देश

सुशील कुमार यादव बीकानेर-जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

RNE Bikaner.

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने प्रदेश महासचिव सुशील कुमार यादव को बीकानेर एवं जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सुशील कुमार यादव को बधाई संदेश के साथ एक माह में प्रभार वाले संभागों में जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश भी दिया है।

सुशील कुमार यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार मानते हुए जिम्मेदारी को लगन से निभाने का संकल्प दोहराया। कहा, जल्द जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।