
Bengaluru : दिल का दौरा पड़ने से के.कस्तूरी रंगन का निधन, पूर्व ISRO प्रमुख की मौत पर देशभर में शोक!
RNE, Bengaluru.
बैंगलुरू से एक बुरी खबर आई है। खबर यह है कि इसरो के पूर्व चीफ के.कस्तूरी रंगन का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्हें बैंगलुरू में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ज्यों-ज्यों मिल रहा है त्यों-त्यों शोक जताने वालों का तांता लग रहा हा।
जानिए कौन थे कस्तूरी रंगन :
कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म 24 अक्टूबर 1940 को हुआ। वे भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे, जो 1994 से 2003 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ रहे। वे राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय और एनआईआईटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होने के साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवा देते रहे। वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य (2003-09) और भारत के योजना आयोग के पूर्व सदस्य थे। भारत सरकार के तीन प्रमुख नागरिक पुरस्कारों पद्म श्री , पद्म भूषण और पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता रहे।