RudraNewsExpress_Logo

22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश

 
आरएनई,बीकानेर।  6 लाख की सुपारी लेकर नोखा थाना क्षेत्र में मर्डर की वारदात को अंजाम देने के आरोपी भरतपुर निवासी हार्डकोर बदमाश सोनू गुर्जर उर्फ़ सोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 22 महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 5 हज़ार का ईनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी ने सुपारी लेकर ढाणी में सो रहे रामेश्वर विश्नोई की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। 22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश यह था पूरा मामला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी सुनिल बिश्नोई के चचेरे भाई ओमप्रकाश की शादी हिम्मटसर गांव में मृतक रामेश्वर की बहिन गीता के साथ की हुई थी। परन्तु ओमप्रकाश मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण मृतक रामेश्वर की बहिन गीता ससुराल नहीं जा रही थी। परन्तु उसके ससुराल वाले उसे जबरदस्ती ससुराल ले जाना चाहते थे। 22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश कुछ समय पहले आरोपीगण को गीता की दूसरी जगह शादी करने का संदेह होने पर 10 मई 2022 की मध्य रात्रि को आरोपी सुनिल बिश्नोई ने मृतक रामेश्वर बिश्नोई के बारे में जानकारी कर अपने पिता, भाई रामसिंह व अपने दोस्त विरेन्द्र गुर्जर व अन्य साथियों के साथ मिलकर हिम्मटसर पहुंच कर रात्रि के समय योजनाबद्ध तरीके से रामेश्वर के खेत में काम करने के बाद अपनी ढाणी जाकर सोने के बाद हथियारों से लैस होकर उसकी ढाणी में प्रवेश कर रामेश्वर को सोते हुए को गोली मार कर हत्या कर दी तथा उसके बाद आरोपीगण मौके से फरार हो गये। इसी मामले में फरार चल रहे सोनू गुर्जर को पुलिस ने अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया और आज जेल भेज दिया। 22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश 22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश 22 माह से था फरार,5 हज़ार का ईनामी बदमाश

FROM AROUND THE WEB