Skip to main content

पटवारी के 1963 पदों पर सीधी भर्ती: जयपुर-अजमेर को छोड़ सभी जिलों में होगी भर्ती, जानिये किस जिले में कितने पद

  • भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा पद, सीकर में सबसे कम, बीकानेर में 33 पदों पर भर्ती
  • राजस्थान में पटवारियों के 2791 पद खाली
  • 44 जिलों में 1680 पदों पर होगी भर्ती होगी
  • 283 पदों पर अनुसूचित क्षेत्रों में होगी भर्ती

आरएनई, बीकानेर।

राजस्थान की भजनलाल सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर देने जा रही है। सरकारी ने बजट घोषणा की पालना में प्रदेशभर में पटवारियों के खाली पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है। अब राजस्व मंडल ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स से खाली पदों की रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट भी सभी जिलों से पहुंच गई है।

अजमेर-जयपुर को छोड़ बाकी जिलों में भर्ती:
कलेक्टर्स से मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेशभर में पटवारियों 2791 पद खाली हैं। इनमें से अजमेर और जयपुर के पदों पर अभी भर्ती नहीं होगी। इन दोनों जिलों में वैसे ज्यादा खाली पद भी नहीं है। ऐसे में बाकी 44 जिलों और अनुसचित क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1963 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है।

सबसे ज्यादा भीलवाड़ा, सबसे कम सीकर:
जिलावार होने वाली भर्ती की जो सूची बनाई गई है उसके मुताबिक सबसे ज्यादा 74 पदों पर भीलवाड़ा में भर्ती होगी। सबसे कम आठ पद सीकर में भरे जाएंगे। बीकानेर जिले में पटवारियों के 33 पदों पर भर्ती होगी।

कितने पद, कितने खाली:

  • 12540 पद प्रदेशभर में पटवारियों के स्वीकृत।
  • 9753 पदों पर पटवारी कार्यरत।
  • 2791 पटवारियों के पद खाली।
  • 1963 पर होगी सीधी भर्ती।

किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती:

  • अलवर : 59
  • अनूपगढ : 22
  • बालोतरा : 44
  • बारां : 46
  • बाड़मेर : 67
  • ब्यावर : 41
  • भरतपुर : 30
  • भीलवाड़ा : 74
  • बीकानेर : 33
  • बूंदी : 37
  • चित्तौड़गढ़: 60
  • चूरू : 51
  • दौसा : 44
  • डीडवाना-कुचामन: 46
  • डीग : 53
  • धौलपुर : 39
  • दूदू : 15
  • श्रीगंगानगर: 28
  • गंगापुरसिटी : 44
  • हनुमानगढ : 13
  • जैसलमेर : 28
  • जालौर : 52
  • झालावाड़ : 57
  • झुंझुनूं : 16
  • जोधपुर : 53
  • करौली : 23
  • केकड़ी : 73
  • खैरथल-तिजारा : 31
  • कोटा : 42
  • कोटपुतली-बहरोड़ : 24
  • नागौर : 51
  • नीम का थाना : 22
  • पाली : 65
  • फलौदी : 30
  • राजसमंद : 54
  • सांचौर : 18
  • सवाईमाधोपुर : 32
  • शाहपुरा : 36
  • सीकर : 08
  • सिरोही : 27
  • टोंक : 53
  • उदयपुर : 39
  • इन अनुसूचित क्षेत्रों में इतने पद:
  • बांसवाड़ा : 63
  • डूंगरपुर : 68
  • चित्तौड़गढ़: 01
  • पाली : 01
  • राजसमंद : 02
  • सिरोही : 11
  • प्रतापगढ़ : 78
  • उदयपुर : 49
  • सलूंबर : 11