भारत के 52 वें सीजेआइ होंगे भूषण रामकृष्ण गवई, इस दिन लेंगे शपथ
Apr 30, 2025, 09:46 IST
RNE, NETWORK. जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को कल भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश ( सीजेआइ ) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उनके नाम को भारत के 52 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दे दी।
वे 14 मई 2025 को शपथ लेंगे। मौजूद सीजेआइ संजीव खन्ना का 13 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एक्स पर जस्टिस गवई की नियुक्ति की सूचना साझा की। जस्टिस गवई देश के दूसरे सीजेआइ होंगे। इससे पहले जस्टिस के जी बालाकृष्णन 2007 में सीजेआइ बने थे। जस्टिस गवई का कार्यकाल 23 नवंबर 2025 तक होगा, यानी लगभग 6 महीनें का होगा।



