Skip to main content

फाग उत्सव की धूम शिव मंदिर में प्रभु के भजनों पर झूमे भक्त

आरएनई,बीकानेर। 

 होली के आगमन के साथ ही मंदिरों में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  शिव मंदिर अखैराज पुरी बगीची, रानी बाजार शर्मा कॉलोनी, बीकानेर में फाग उत्सव का बड़ा आयोजन किया गया। प्रभु के भजनों के बीच फूलों से होली खेली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। बड़ी तादात में भक्त शिव मंदिर में भजनों पर झूमते नजर आए।श्री शिव मंदिर महिला मंडल की पदाधिकारी नीता शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की फाग उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें श्री शिव महिला मण्डल समिति शर्मा कॉलोनी द्वारा इस दौरान मुख्य आरती, कृष्ण झांकी, मयूर नृत्य, चंग धमाल आदि किया गया तथा पुष्पों की वर्षा कर होली का आनन्द लिया गया। कार्यक्रम में भावना दलेला, सरस्वती थिरानी, मधु खत्री, श्वेता बोहरा, ज्योति झांब, मधु शर्मा, सरीता भटनागर, सुमन वत्स की भागीदारी रही।