Skip to main content

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी रहेंगे मौजूद

** 8 हजार से अधिक नेता भाग लेंगे
** शिवराज सिंह चौहान भी भाग लेंगे

RNE, State Bureau

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की पहली बड़ी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज जयपुर में हो रही है जिसमें मंडल स्तर तक के भी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक आगे की रणनीति बनाने को हो रही है और चुनाव की समीक्षा भी इसमें होगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज की बैठक सीतापुरा स्थित जेईसीसी सभागार में होगी। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ करीब 8 हजार भाजपा पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के अनुसार बैठक में केंद्र की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहेंगे।

दो सत्रों में होने वाली कार्यसमिति के दौरान केंद्र में बनाये गए प्रदेश के चारों मंत्रियों का स्वागत व अभिनन्दन किया जायेगा। वहीं भाजपा की आगामी कार्ययोजना का रूटमैप बनाया जायेगा।