Skip to main content

Maharashtra : तीसरी मंजिल से कूदे डिप्टीस्पीकर-विधायक, सुरक्षा जाली में फंसे, निकालकर सुरक्षित जगह ले गए

RNE Network, Mumbai.

मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विधानसभा में डिप्टी स्पीकरनरहरी जिरवाल ने मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उनके साथ ही पीछे-पीछे कई विधायक भी कूद गए। राहत की बात यह है कि ये सभी बीच में लगाए गए सुरक्षा जाल में फंस गए जिससे जान बच गई।

 

इनमें से किसको कितनी चोट आई है या नुकसान पहुंचा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सभी को सुरक्षा एजेंसियों ने मंत्रालय में ही एक स्थान पर रखा है। बताया जाता है कि यहां डॉक्टर भी पहुंचे है।

मसला यह है :

दरअसल आदिवासी विधायक मंत्रालय में धरना दे रहे हैं। सुबह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी इन विधायकों ने रास्ता रोका। इन विधायकों की मांग है कि आदिवासी आरक्षण के तहत धनगरों को आरक्षण नहीं दिया जाए। जानकारी केअनुसार इसी दौरान नरहरी जिरवाल ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगााई। जिरवाल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए। हालांकि, नीचे जाली रहने के कारण सभी की जान बच गई। बता दें कि जिरवाल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट के विधायक हैं।

कूदने से पहले सीएम शिंदे से की थी मुलाकात

जानकारों के मुताबिक जिरवाल ने कूदने से पहले कुछ विधायकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, लेकिन यह बैठक नाकाम रही। इसके बाद जिरवाल समेत 2 विधायक इमारत से ही कूद गए। इससे कुछ घंटे पहले नरहरि ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारी बात सुननी होगी। अगर वह नहीं सुनेंगे तो हमारे पास प्लान बी तैयार है।

इसीलिए लगाई यह जाली ताकि कोई कूदे तो जान न जाएं : 

तीसरी मंजिल से कूदने के बाद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने विधायक नरहरी और उनके समर्थकों को जाली से नीचे उतारा। फिलहाल मंत्रालय में सुरक्षा के बीच उन्हें एक जगह पर बिठाया गया है। कूदने के दौरान वह सुरक्षा जाली पर अटक गए। बता दें कि इससे पहले भी इमारत से कूदने की ऐसी घटना कई हो चुकी है। ऐसे में इस को जाली लगाया गया था।