
बड़ा सवाल, नीति आयोग की बैठक में क्यों नहीं गये नीतीश, दिल्ली में थे पर मोदी के न्यौते को इग्नोर किया
RNE Special.
बिहार की राजनीति में हर दिन उथल पुथल हो रही है। इस राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए व महागठबंधन के बीच होना तय है। दोनों में ही रोज कुछ न कुछ हलचल मची हुई है।
महागठबंधन में पप्पू यादव के बयान, कांग्रेस का अधिक सीटों पर दावा तेजस्वी यादव को परेशानी में डाले हुए है। वहीं गठबंधन के साथी मुकेश सहनी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कयास लगाये जा रहे है कि उनकी चाही सीटें उनको मिलती नहीं दिख रही, इस सूरत में वो एनडीए में भी जा सकते है, ये कयास जोरों पर है।
नीतीश का अजब रवैया
कल दिल्ली में नीति आयोग गवर्निंग कौंसिल की बैठक थी। जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होते है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली। उनकी तरफ से बिहार के सीएम नीतीश को भी न्यौता गया। वे दिल्ली में थे, मगर मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में नहीं गये।
उससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई। कयास ये लगाया जा रहा है कि नीतीश नाराज है। अब ये नाराजगी क्या गुल खिलाती है, आने वाला समय बतायेगा। मगर नीतीश ने मोदी के न्यौते को दिल्ली में रहते हुए भी इग्नोर किया है।