बीकानेर: सात सीटों पर 18.44 लाख वोटर, विधानसभा चुनाव में 17.86 लाख थे!
Jan 7, 2025, 20:22 IST
- लूणकरणसर में सबसे ज्यादा 13620 वोट बढ़े, बीकानेर पश्चिम में सबसे कम 4323 वोट बढ़े
- कोलायत में 9740, श्रीडूंगरगढ़ में 9618, नोखा 8674, खाजूवाला में 7777 वोटर बढ़े
बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार 07 जनवरी 2025 को बीकानेर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक बीकानेर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर 1844144 वोटर हैं। इनमें 963171 पुुरुष और 880973 महिलाएं हैं।
बीकानेर के मतदाताओं की विधानसभा चुनाव से तुलना की जाएं तो सामने आता है कि 14 महीनों में जिले में 58374 वोट बढ़ गये। विधानसभा चुनाव के समय 06 नवंबर 2023 को जारी लिस्ट में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1786040 मतदाता थे।
विधानसभावार कहां कितने वोट, कितना आया अंतर:

