Skip to main content

Bikaner : कोलायत के 24 वर्षीय CRPF जवान पुखराज कड़ेला का बिहार में ट्रेनिंग के दौरान निधन

  • आशंका : CRPF जवान पुखराज को हार्ट अटैक आया, सैन्य सम्मान के साथ शव गांव हदां पहुंचा

RNE Kolayat-Bikaner.

बीकानेर जिले के नवनियुक्त CRPF जवान का ट्रेनिंग के दौरान निधन हो जाने की बुरी खबर आई है। जवान पुखराज कड़ेला कोलायत विधानसभा क्षेत्र के हदां गांव के निवासी थे। बुधवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचा को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा गया। पुखराज कड़ेला अमर रहे उद्घोष के साथ माँ भारती के उद्घोषों के बीच राजकीय सम्मान से शव पहुंचा।प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ट्रेनी जवान की 24 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान राजगीर (बिहार) के ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग ले रहे थे। वे पिछले महीने अजमेर ग्रुप से ट्रेनिंग लेने गए थे।रात को कमरे में गए सुबह दरवाजा नहीं खोला :

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक राजगीर (बिहार) के ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग ले रहे थे जवान पुखराज सोमवार रात को अपने कमरे में चले गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें जगाया लेकिन आवाज नहीं आई। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वे बेसुध थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर को उनका शव पहुंचा और सैन्य सम्मान के साथ पुखराज कड़ेला का अंतिम संस्कार किया गया।भर्ती पर गांव में छाई थी खुशी :

फरवरी में पुखराज जब भर्ती हुए तो गांव में काफी खुशी का माहौल था। बधाइयाँ दी जा रही थी। इंतजार हो रहा था कि ट्रेनिंग के बाद वे गांव आएंगे। हुआ इसके विपरीत। पुखराज नहीं आए उनकी जगह शव आया। जिसने भी यह खबर सुनी हदां गांव की तरफ चल पड़ा। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।