
BIKANER : पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61 वी पुण्यतिथि, कल्ला ने कहा-भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेहरू जी की योजनाएं कारगर
- पंडित नेहरू ने रखी इस देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला – यशपाल गहलोत
- आजाद भारत को एकता की सूत्र में पिरोने वाले व्यक्ति पंडित नेहरू – बिशनाराम
- भारतीय इतिहास में युग पुरुष के रूप में सदैव पूजनीय रहेंगे नेहरू – मेघवाल
RNE, BIKANER .
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 61 वी पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत और बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चाचा नेहरू अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा नेहरू जी का नाम रहेगा सरीखे नारों के साथ पुष्पवर्षा प्रतिमा पर की इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
- जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की स्थति बहुत दयनीय थी पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे अगर विकास का अग्रदूत कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी
- देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा की जिस भारत को अंग्रेजी दासता ने तोड़ दिया था उसी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य पंडित नेहरू ने किया और एक सशक्त देश की तरफ भारत को अग्रसर किया।
- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब हम हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए विदेशों पर निर्भर थे नेहरू जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जिससे भारत के लोग आत्मनिर्भर होने लगे और आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरू जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
- पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि उभरते भारत को मजबूत और निपुण बनाने में पंडित नेहरू का योगदान रहा और वे युग पुरुष के रूप में सदैव पूजे जाएंगे
- प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि नेहरू जी देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसीलिए इनको चाचा नेहरू का खिताब मिला आज के दिन हम ये प्रण करे की अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे
संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी नंदकुमार आचार्य (मनुड़सा) हरिप्रकाश वाल्मीकि,हजारीमल देवड़ा,गोपीराम विश्नोई, मेघराज सुथार, गोरधन कड़वासरा, महासचिव जावेद पड़िहार, प्रेम जोशी, तोलाराम सियाग, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, यूनिस अली, चंद्रशेखर चांवरिया,रविकांत वाल्मीकि, धनसुख आचार्य, महिला नेत्री मुमताज शेख, नीरू चौधरी, जाहिरा बानो, सचिव एजाज पठान, मनोज चौधरी, सफी खान,जयदीप सिंह जावा,हाजी खान,मोहमद आरिफ, मंडल अध्यक्षों में मुबारक हुसैन, मुकेश जोशी, नंदराम गोदारा, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी, पूर्व पार्षद किशन तंवर,प्रवक्ता अनिल सारडा, सीपी तिवाड़ी मनु,सरदार अली, गिरधर जोशी ने संबोधित किया
इस अवसर पर सरदार अली, विनेश कुमार, भावेश सांखला, मोइनुद्दीन, उमेद सिंह रघुवंशी, इस्लाम, इमरान, हरिकिशन, नाथूसिंह राजपुरोहित, गणपत प्रजापत, राधेश्याम, लक्ष्मण प्रजापत, राजेश प्रजापत सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।