Movie prime

Bikaner Police की 02 कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा के 03 तस्कर, अफीम सहित गिरफ्तार

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर रेंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक मामले में हरियाणा के और दूसरे मामले में पंजाब के तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 03 आरोपियों से अफीम, डोडा के साथ ही 02 कार भी जब्त की गई है।
 

हरियाणा के तस्कर यूं आए गिरफ्त में:
 

बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना लूणकरणर के समन्वय से पुलिस थाना महाजन थानान्तर्गत अवैध डोडा पोस्त 20 किलो 15 ग्राम मय कार जब्त किया गया। 

आरोपी विवरण: इस कार्रवाई में हरियाणा के आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में पहला जगतार सिंह पुत्र गुरूसेवक जाति मजबी सिख उम्र 26 साल निवासी रूगवाना तहसील काला वाली जिला सिरसा पुलिस थाना बडर गुढ़ा है। इसके मलकीत सिंह पुत्र सोफीराम जाति मजबी सिख उम्र 45 साल व सुरेश पुत्र छगनाराम जाति मेघवाल उम्र 26 साल निवासी रूगवाना तहसील काला वाली जिला सिरसा पुलिस थाना बडर गुढ़ा शामिल हैं।
 

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना लूणकरणर जिला बीकानेर के समन्वय से पुलिस थाना लूणकरणसर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ अफीम 01 किलो 930 ग्राम मय कार जब्त की गई। आरोपी विवरण विरेन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी जिला सिरसा हाल मानसा मण्डी वार्ड नम्बर 06, भारत नगर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।
 

रेंज IG की कड़ी नजर:
 

दरअसल हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में  पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस टीम ने दिया अंजाम:
 

दोनों कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना महाजन, लूणकरनसर जिला बीकानेर टीम शामिल रही। इसमें खास भूमिका रेंज स्पेशल टीम  विमलेश कुमार स.उ.नि, बाबुलाल कानि  मनोज कानि, आत्मराम कानि,  धर्मपाल कानि. राजेश कुमार कानि पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर की रही।

FROM AROUND THE WEB