RudraNewsExpress_Logo

विजयदान देथा के शताब्दी वर्ष में चूरू में जुटेंगे 100 राजस्थानी साहित्यकार

 

RNE Network.

राजस्थानी के मूर्धन्य साहित्यकार, लोक कथाकार विजयदान देथा के शताब्दी वर्ष में प्रयास संस्थान, चूरू की तरफ से चूरू में दो दिन का साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितम्बर को आयोजित होगा। बिज्जी का जन्म 1 सितम्बर 1926 को हुआ था और उन्होंने अपना पूरा जीवन राजस्थानी भाषा के लिए खपाया। बातां री फुलवारी के खंडों के जरिये उन्होंने अनमोल कथाएं साहित्य जगत को दी।

प्रयास संस्थान के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि इस साहित्यकार सम्मेलन में प्रदेश के राजस्थानी के लगभग 100 साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। ये साहित्यकार विजयदान देथा ' बिज्जी ' रचित साहित्य पर चर्चा करेंगे और उनके राजस्थानी को दिए अवदान का स्मरण करेंगे। राजस्थानी भाषा का यह अपने आप में अनूठा आयोजन है। पहली बार किसी राजस्थानी रचनाकार के समूचे भाषा और सहित्यकर्म पर इस तरह बातचीत होगी। संस्थान अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि यह आयोजन चूरू के श्री ओसवाल भवन, सफेद घन्टाघर में आयोजित होगा।

FROM AROUND THE WEB