Movie prime

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 102वीं जयंती कल, बीकानेर में सुबह 9.15 बजे भीमसेन चौधरी सर्किल पर पुष्पांजलि

 

RNE Network.

पूर्व मंत्री व किसान नेता भीमसेन चौधरी की 102 वीं जयंती पर कल बीकानेर व लूणकरणसर में आयोजन होंगे। ये आयोजन भीमसेन चौधरी स्मारक समिति की तरफ से किये जायेंगे।
ad211

किसान नेता चौधरी की जयंती पर कल 5 जनवरी को सुबह 9.15 बजे भीमसेन चौधरी सर्किल स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। कल 11.30 बजे लूणकरणसर में भी कई आयोजन होंगे। सोमवार सुबह 11.30 बजे लूणकरणसर स्थित भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के लोग भी उपस्थित रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB