Movie prime

पाक ड्रोन से आई 2 किलो हेरोइन, खाजूवाला में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, रेतीले धोरों में दो किलो हेरोइन बरामद हुई

 

RNE Bikaner.

इन दिनों भारत - पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल व पुलिस विशेष रूप से चौकस है। कई बार पाक की तरफ से गुब्बारे व ड्रोन गिराए जाते है। हेरोइन की तस्करी में भी ड्रोन का उपयोग हो रहा है।
 

बीकानेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र खाजूवाला के 14 बीडी एरिया में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल ने सीमा पार पाकिस्तान से आई 2 किलो हेरोइन जब्त की। यह हेरोइन पैकेट में भरकर पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय सीमा में गिराई गयी थी। इस दौरान बॉर्डर के नजदीक ही रेतीले धोरों में दो किलो हेरोइन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है।

FROM AROUND THE WEB