तरुण मण्डल सेवा समिति नत्थूसर बास बीकानेर का 29 वां विशाल भण्डारा
RNE BIKANER
कल दिनांक 10 सितम्बर 2026 से आज दूसरे दिन तरुण मण्डल का 29 वां भण्डारा बीकानेर से 73 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग रानेरी गांव में "तरुण पड़ाव " पर सर्वधर्म के पैदल जातरूओं के लिए दिन रात चल रहा है ।
अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला ने बताया कि जंगल में हजारों लोगों के लिए भोजन चिकित्सा स्नानादि की व्यवस्था करना बड़ा श्रमसाध्य काम होता है परन्तु आराध्य बाबा कि अनुकम्पा से समिति के ऊर्जावान साथियों के सहयोग से सब काम आसानी से हो जाते है
इसके लिए मैं अपनी टीम के गुणी साथियों का आभारी हूं ।

आज भोजन में जलेबी हलवा बालूशाही दो सब्जी पकौड़ी कोपता चावल दाल पापड़ आदि परोसा गया ।
चिकित्सा का जिम्मा
श्री मुकेश जी तनेजा
श्री प्रवीण जी चौहान
श्री रामकुमार जी यादव
श्री जेठमल जी सांखला
की टीम सम्भाल रही है ।
कोषाध्यक्ष श्री श्याम सांखला ने बताया कि बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रख कर इस बार रोटी बनाने की दो रोटी जयपुर से मंगवाई है ।
खाने की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए
श्री मघाराम हलवाई
महादेव सांखला
ओम राठी
गोविन्द गाट
की टीम ठेकेदार कालू राम कुम्हार का मार्ग दर्शन कर रही है ।
टैन्ट व्यवस्था
मोहन गाट
भंवर महाराज
भंवर सुधार
जलापूर्ति एवं बिजली व्यवस्था
श्री रमेश कुमार जी सुथार देख रहे है
भोजन पण्डाल में
श्री रतनवीर जी यादव
शिवशंकर सांखला
महेश सांखला
प्रिन्स
उत्तम
आदि के द्वारा भोजन व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है
भण्डारा जातपांत क्षेत्र
शहर की सीमा से परे सभी के लिए दिनांक 15 सितम्बर तक दिन रात चलेगा ।

