Movie prime

7 साहित्यकारों को कोचर सम्मान आज मिलेगा, सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में दोपहर 4 बजे होगा आयोजन

 

RNE Bikaner.

लोक जागृति संस्थान द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भाईजी रामरतन कोचर की स्मृति में गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी साहित्यकारों का सम्मान किया जायेगा।
 

संस्थान अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा बाबू भाई ने बताया कि आज 9 मार्च को दोपहर 4 बजे स्टेशन रोड़ स्थित महारानी सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में साहित्यकार, रंगकर्मी, पत्रकार मधु आचार्य ' आशावादी ' की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस आयोजन में शायर जाकिर अदीब अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
 

इस सम्मान समारोह में राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शंकरलाल स्वामी व गौरीशंकर प्रजापत, उर्दू साहित्य के क्षेत्र में इस्हाक गौरी शफ़क़, अब्दुल जब्बार जज़्बी व इमरोज नदीम को, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में श्रीमती सरोज भाटी व डॉ अजय जोशी को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी भी आयोजित होगी।

FROM AROUND THE WEB