RudraNewsExpress_Logo

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में मनाया 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, गोल्ड मेडलिस्ट निशु लिम्बा ने किया पौधारोपण

 

RNE Bikaner

बीकानेर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्र में वन औषधी उद्यान में औषधीय पौधा रोपण किया गया। जिसमें अतिथि गणों ने पौधा रोपण कर प्राकृतिक चिकित्सा एवं शरीर को स्वस्थ रखने हेतु प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य - बिना दवाओं के प्राकृतिक तरीकों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में संस्थान के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने केन्द्र के योग भवन प्रांगण में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी दैनिक जीवन शैली में सुधार करने एवं प्रकृति के नियमों के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा प्रेरित करती है।

p

शर्मा ने कहा कि मनुष्य को प्रकृति के पंच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नी, वायु और आकाश) के करीब रहकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए जागरूक करता है जो प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करने में मदद करती है। इस वर्ष की थीम प्राकृतिक चिकित्सा "स्वस्थ भारत" रखी गई है जिसे अपनाना चाहिए।

संस्थान में आज मुख्य अतिथि के रूप में युवा महिला नेशनल खिलाड़ी (बास्केटबाल) गोल्ड मेडलिस्ट निशु लिम्बा ने 9वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की शुभकामनाएं दी और शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योग तथा खेलों इण्डिया के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़कर सस्ती एवं सुलभ प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही स्वस्थ जीवन का आधार है, एक पौधा लगाना आनेवाली पीढ़ियों को स्वच्छ भविष्य का उपहार है।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध योगाचार्य श्री श्रीरतन तम्बोली ने भी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने के साथ भारत को स्वस्थ रखने की थीम पर प्रकृति से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में प्रबंधक श्री महावीर उपाध्याय, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, कविता सुथार, मयंक बोथरा, दिनेश कच्छावा आदि ने सहयोग किया।

FROM AROUND THE WEB