Movie prime

Bikaner KEM Road par नमकीन भंडार में भड़की आग, खाली करवाई आसपास की दुकानें, फायरबिग्रेड आग बुझाने में जुटी

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर के सबसे व्यस्ततमक प्रमुख रास्ते महात्मा गांधी मार्ग (केईएम रोड) पर ख्यातनाम नमकीन-मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज है कि छत पर से निकलती लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और फायरबिग्रेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है। पूरा रास्ता बंद करवा दिया गया है। आस-पास के दुकानदार दुकानें छोड़ बाहर निकल आए हैं। नजदीकी दुकानदार अपना सामान बचाने की जुगत में भी जुटे हैं। इस दुकान के पिछले हिस्से में रिहायशी इलाका है। ऐसे मंे आस-पास रहने वाले लोगों में भी डर फैल रहा है।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें 

e
 

यह घटना महात्मा गांधी मार्ग पर अग्रवाल नमकीन भंडार शो-रूम के पास ही बने कारखाने की की है। इस सटते हुए कारखाने मंे आग की वजह हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है और आग बुझाने की कोशिश हो रही है। लोगों को डर है कि कहीं अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर हुए और वे फटने लगे तो क्या होगा! इसी आशंका के चलते आस-पास के इलाके को लगभग खाली करवाया जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB