रघुनाथ जी मंदिर में 26 अक्टूबर को होगी भव्य रासलीला,
Oct 23, 2026, 17:59 IST
RNE Bikaner
बीकानेर। शहर के तेलीवाड़ा चौक रघुनाथ जी मंदिर में आगामी 26 अक्टूबर को भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। रासलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और धर्म का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं और भक्ति प्रसंगों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। विष्णु व्यास ने बताया है यह रासलीला लगभग 367 वर्षो से निरंतर चल रही है
कमल रंगा ने बताया है की इस रासलीला 26 तारीख को रात 12 बजे प्रभु की आरती के बाद माखन लीला, बंसी लीला, महादेव लीला, बली लीला भव्य मंचन किया जाएगा
और खीर का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा

