हदाँ तहसील के श्री टोकलाधाम में लगेगा विशाल मेला, हजारों भक्त पहुंचेंगे
Aug 31, 2025, 20:47 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर जिले कि हदाँ तहसील के ग्राम पंचायत टोकला में प्राचीन बाबा श्री रामदेव जी मंदिर (सिद्धपीठ श्री टोकलाधाम) में हर वर्ष कि भांति दो दिवशीय मेला 2 व 3 तारीख को लगेगा
श्री टोकलाधाम पुजारी गोपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस मेले में 2 तारीख को संध्या महाआरती के साथ मेले का सुभारम्भ किया जायेगा जो 3 तारीख को संध्या महाआरती के बाद पूर्णाहुति होगी
पुजारी ने बताया कि इस मेले में दुर दराज से पैदल और अन्य साधनों से हजारों भक्त इस दिन दर्शन लाभ लेने पहुंचेंगे पुजारी ने बताया गांव के दुकानदारों सहित दुर दराज के सैकड़ो व्यापारी लोग भी इस मेले में व्यापार करने आते हैं मेले में मिष्ठान खिलोने फ्रूट प्रसाद व मनिहारी कि दुकाने ज्यादा लगती है
इस मेले को लेकर ग्रामीणों व टोकलाधाम सेवा समिति के सेवादारों में काफी उत्साह है I
पुजारी ने बताया इस मेले में मुख्य भजन गायक गोमदराम मनफुलराम &पार्टी के अलावा भी बहुत सारे मशहूर गायक अपनी प्रस्तुति देंगे

