Movie prime

Fake Crime Branch Officer : भारत सरकार की नेम प्लेट लगा बगैर किराया दिये गाड़ी लेता, होटल में ठहरता, मुफ्त खरीददारी करता
 

क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बन धौंस जमा रहे हनुमानगढ़ के पवन कुमावत को बीकानेर पुलिस ने धर दबोचा
 
 

RNE Bikaner.
 

उसके गाड़ी पर "भारत सरकार" व "ऑन ड्यूटी" लिखी बड़ी-सी प्लेट। होटल में जाते ही खुद को क्राइम ब्रांच ऑफिसर बताता। बगैर बिल चुकाए रहता, खाना खाता। इतना ही नहीं आस-पास की दुकानों से मुफ्त खरीददारी भी करता। कुछ दिन धौंस में आए लोगों को शक हुआ तो पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर पहुँच पूछताछ की तो फर्जी ऑफिसर की सारी पोल-पट्टी खुल गई।

bikaner

मामला बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाना इलाके का है। कोटगेट पुलिस ने ऐसे एक शख्स को धरदबोचा है। अब पूछताछ चल रही है। हो सकते है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक पवन कुमावत निवासी रावतसर जिला हनुमानगढ़ क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन किराए की गाड़ी में घूम रहा था। उसने गाड़ी पर "भारत सरकार ऑन ड्यूटी" का टोकन लगा रखा था। क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का रौब व धौंस दिखाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान व होटल से खाना इत्यादि परिलाभ लेता।

bikanerr

कोटगेट थानाधिकारी के मुताबिक सूचना के आधार पर उक्त फ़र्ज़ी अधिकारी को कोटगेट थाना क्षेत्र के मोती भवन होटल से हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी  का प्रतिरूपण कर झूठे झाँसे व धौंस दिखाकर 4 दिन से किराया पर बिना किराया दिए वाहन उपभोग करना व व्यापारिक प्रतिष्ठान से ख़रीदारी व खाने पीने की वस्तुएँ बिना पैसे दिए क्रय करना सामने आया है। पवन  कुमावत के विरुद्ध प्रतिरूपण व लोक सेवक के टोकन धारण करने के संबंध में BNS की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है व गत अपराधिक रिकॉर्ड बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB