Bikaner : कीचड़ में CM Bhajan Lal की फोटो लगा मच्छरदानी ओढ़ाई, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई
RNE Bikaner.
बीकानेर में सफाई, सड़क के बिगड़े हालात के बीच लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीर नगर निगम ऑफिस के आगे उस गंदे पानी में लगाई जहां मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र बना हुआ है। इस कीचड़ में फोटो लगाकर उस पर मच्छरदानी ओढ़ाई। इसके साथ ही फोटो के आगे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई। इसी गंदे पानी में बीजेपी के झंडे भी लगाए गए।

दरअसल यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बीकानेर में बिगड़े हालत पर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन था। इसमें कहा गया की शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर है। लोग परेशान हैं। मच्छर फेल रहे हैं और डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल रहे कांग्रेस नेता प्रफुल, अब्दुल रहमान, सुमित कोचर आदि ने कहा, करोड़ों का बजट लगाकर मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र बनाया। यह केंद्र सीवरेज के गंदे पानी में डूबा है। यही हालत पूरे शहर की है। यह सांकेतिक प्रदर्शन है जिसमें दिखाया है कि ऐसी गंदगी से मच्छर हो रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के फोटो को भी इसी लिहाज से मच्छरदानी ओढ़ाई है।



