Freedom Fighter मूलचंद पारीक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा होगी
RNE Bikaner.
स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा 16 फरवरी को होगी। जस्सूसरगेट स्थित पारीक के प्रतिमास्थल पर होने वाले इस आयोजन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग शामिल होंगे।
स्वतंत्रता सेनानी पारीक के नाम से बनी संस्था के अध्यक्ष नित्यानंद परीक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल करेंगे तथा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला होंगे। इसके साथ ही भाजपा नेता व UIT के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, सलीम भाटी, मीना असोपा आदि अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक के देशभक्ति त्याग और समाज सेवा के योगदान को स्मरण किया जाएगा। नित्यानंद पारीक ने बीकानेर के लोगों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहर वासियों के लिए देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहेगा।

