ACB Bikaner: पॉवर ग्रिड के DGM देवेश ने ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत, 90 हजार लेते पकड़ा गया
RNE Bikaner.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बीकानेर में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के डीजीएम देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी एक ठेकेदार से रिश्वत की राशि ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सीआई इंद्र कुमार सहित एसीबी की टीम मौके पर मौजूद रही।
एसीबी ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो अब रिश्वतखोरी से जुड़े संभावित नेटवर्क, लेन-देन और अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुटा है। अधिकारियों का मानना है कि जांच में इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

