Movie prime

ACB की Bikaner टीम ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को 20 हजार लेते दबोचा

 
RNE, Bikaner-ShriGanganagar.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बीकानेर टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामेश्वरलाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
Acb trap
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी पर एक मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी बीकानेर टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी उपनिरीक्षक को 20 हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया गया।
एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB