RudraNewsExpress_Logo

Accident in Bikaner : दो ट्रक भिड़े, चार घायल, दो गंभीर

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में दो ट्रकों के टकराने और इसमें चार लोगों के घायल हो जाने की बुरी खबर सामने आई है। घटना नेशनल हाइवे गुसाईंसर छोटा गांव की है। यहां एक ट्रक खराब होने के बाद दो लोग साइड में खड़ा कर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बीकानेर की ओर से आए एक ट्रक ने इस साइड में खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। ऐसे में मरम्मत कर रहे दो लोगांे के साथ टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर-खलासी भी घायल हो गए हैं। इन सभी को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

FROM AROUND THE WEB