RudraNewsExpress_Logo

मंत्री सुमित गोदारा की हिदायत पर कार्रवाई :  पैकेट में कॉटन कम, ग्लव्स, बैंडेज में भी क्वालिटी पर सवाल, उत्पादक का नाम-बैच तक नहीं
 

 

Rudra News Express Jaipur. 

बाजार में मिठाई, नमकीन सहितअन्य खान-पान की चीजें कम तौलने की खबरें तो आमतौर पर आती ही रहती हैं लेकिन राजस्थान में मेडिकल एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट में कम मात्रा की चौंकाने वाली खबर आई है। इन प्रोडक्ट में मरीजों के काम आने वाली रुई, गॉज, पट्टी, ग्लवज आदि शामिल है।

इसका खुलासा भी सरकारी टीम की ओर से जगह-जगह किए गए औचक निरीक्षण से हुआ है। जयपुर में 5 से 14 अक्टूबर तक हुए  विशेष निरीक्षण में 6 फर्मों पर निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने के बाद 2,15,000 रूपये की कम्पाउंडिंग राशि जमा कारवाई गई है। इसके साथ हजारों पैकेटों की बिक्री पर रोक लगाने सहित कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। 

दरअसल राजस्थान में उपभोक्ता मामले के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक जयपुर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष टीम ने मेडिकल, हेल्थकेयर एवं अन्य पैक्ड वस्तुओं से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। पैकेटों पर अंकित घोषणाओं, वास्तविक मात्रा, पंजीकरण तथा तौल उपकरणों के सत्यापन संबंधी प्रावधानों की जांच की। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई। 

शिवानी मेडिप्रो जयपुर - पैकेट में रुई कम, रजिस्ट्रेशन नहीं: 

200 ग्राम Absorbent Cotton Wool की संशोधित औसत वास्तविक मात्रा मात्र 186.32 ग्राम पाई गई। यानी घोषित मात्रा की तुलना में औसतन 13.68 ग्राम कम सामग्री मिली। इसके अतिरिक्त पैकेटों पर मानक मीट्रिक इकाइयों का प्रयोग नहीं किया गया था, निर्माता का पता उपलब्ध नहीं था तथा पैकर्स रजिस्ट्रेशन भी नहीं पाया गया। तौल उपकरण असत्यापित पाया गया।

कुल 1,000 पैकेट Absorbent Cotton Wool जब्त किए गए। ₹65,000 की कम्पाउंडिंग राशि जमा करवाई गई, Improvement Notice जारी किया गया। 

अजय सर्जिकल्स नेहरू बाजार, जयपुर : 

सर्जिकल उत्पादों के थोक विक्रेता के यहां 500 ग्राम Absorbent Cotton Wool की जांच में वास्तविक मात्रा घोषित मात्रा से 14 ग्राम कम पाई गई। इसके अलावा Unit Sale Price (USP) अंकित नहीं था, गैर-मानक इकाइयों का प्रयोग किया गया था और Net Quantity का प्रदर्शन नियमानुसार नहीं पाया गया। Crystal Care Latex Gloves तथा 200 ग्राम और 500 ग्राम कॉटन वूल के पैकेटों में भी घोषणाओं संबंधी कमियां मिलीं।

500 ग्राम Absorbent Cotton Wool के 500 पैकेट, 200 ग्राम के 520 पैकेट तथा Crystal Care Latex Gloves के 165 पैकेटों को जब्त किया गया। ₹10,000 की कम्पाउंडिंग राशि जमा करवाई गई, Improvement Notice जारी किया गया। 

अग्रसेन मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड, बगरू : 

फर्म का PCR Registration उपलब्ध नहीं । तौल उपकरण का सत्यापन प्रमाण-पत्र अथवा सत्यापन स्टाम्प भी उपलब्ध नहीं था। Gloves, Swab एवं Cotton Stretch Roll की मात्रा घोषित मात्रा के अनुरूप पाई गई, लेकिन पैकेटों पर इकाइयों की संख्या, मानक मीट्रिक इकाइयों तथा Customer Care Number संबंधी घोषणाओं में कमियां मिलीं। Swab के 16 पैकेट तथा Latex Gloves के 30 कार्टून जब्त किए गए। ₹60,000 की कम्पाउंडिंग राशि जमा करवाई गई, Improvement Notice जारी किया गया। 

विनायक मन्नू ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया : 

Latex Gloves, 400 ग्राम Absorbent Cotton Wool, Glycerin, Antiseptic एवं Sanitizer सहित विभिन्न पैक्ड वस्तुओं की जांच की गई। कॉटन वूल के पैकेटों पर मानक मीट्रिक इकाइयों के उचित प्रयोग में कमी पाई गई। Latex Gloves और 400 ग्राम कॉटन वूल की वास्तविक मात्रा घोषित मात्रा के अनुरूप सही मिली। लगभग 400 पैकेट Absorbent Cotton Wool की बिक्री पर रोक लगाई गई।तौल उपकरणों के सत्यापन प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। ₹30,000 की कम्पाउंडिंग राशि जमा करवाई गई तथा Improvement Notice जारी किया गया।

एस्टर कॉर्पोरेशन, ढेमी कलां, बगरू इंडस्ट्रियल एरिया : 

Absorbent Cotton Wool के निरीक्षण में Net Content संबंधी उल्लंघन पाया गया। वास्तविक मात्रा घोषित मात्रा के अनुरूप नहीं थी। पैकेटों पर घोषणाओं में कमियों के संबंध में भी कार्रवाई की गई। Net Content संबंधी उल्लंघन पर ₹50,000 की कम्पाउंडिंग राशि जमा करवाई गई। संबंधित लॉट को जब्त कर आवश्यक सुधार होने तक बिक्री पर रोक लगाई गई तथा  Improvement Notice जारी किया गया।

FROM AROUND THE WEB