RudraNewsExpress_Logo

अर्जुनराम बोले - संघर्षों के स्तंभ थेआर के दास गुप्ता!
 

 

Rudra News Express Bikaner.

 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक आर.के. दास गुप्ता (RKD) के सादुल कॉलोनी स्थित  निवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मेघवाल ने RKD को बीकानेर के जनसंघर्षों का स्तम्भ बताया। कहा- जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने RKD के सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और जनहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत गुप्ता के भतीजे सेवानिवृत्त मेजर संजय गुप्ता, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल साहू, डॉ. अशोक भाटी और शिवलाल तेजी ने उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए एक कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

विदित रहे कि आर.के. दास गुप्ता कोलायत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहने के साथ बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन, बीकानेर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बार के सभापति जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके थे। 

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, सवाई सिंह तंवर, महेश मूंड, मंडल अध्यक्ष नृसिंह सेवग, प्रकाश मेघवाल, एडवोकेट संदीप स्वामी, प्रेमरतन लुहार, अशोक बोबरवाल, राजेंद्र कुमार नायक, नेमगर गोस्वामी और लालकृष्ण पन्नू सहित अन्य लोगों ने भी आर.के. दास गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

FROM AROUND THE WEB