Lions Club बीकानेर मल्टीविजन के शपथ ग्रहण समारोह में बोले अजय पुरोहित- शपथ के साथ जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन जरूरी
Rudra News Express Bikaner.
लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि अजय पुरोहित ने कहा कि केवल शपथ लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शपथ में ली गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी जरूरी है। किसी भी संगठन की सफलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता, अनुशासन और सेवा भावना पर निर्भर करती है।
पुरोहित ने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य को लॉयनवाद के नियमों और सेवा भावना को समझते हुए कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। संगठन को मजबूत करने, अधिक सदस्यों को इससे जोड़ने और क्लब को सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
मानव सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा :
क्लब के संरक्षक लायन शशांक सक्सेना ने मातृशक्ति चंद्रकांता सोनी का सम्मान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन नीरज कुमार भटनागर ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज का हिस्सा हैं और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
भटनागर ने कहा कि यह धारणा सही नहीं है कि लायंस क्लब से जुड़ने के लिए आर्थिक रूप से बहुत समृद्ध होना आवश्यक है। समाज के सामान्य वर्ग के लोगों को साथ लेकर भी प्रभावी ढंग से सेवा कार्य किए जा सकते हैं।
संगठन के उद्देश्य समझना जरूरी :
कार्यक्रम की संयोजक एवं नव निर्वाचित सचिव लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप ने कहा कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए उसके उद्देश्य और कार्यप्रणाली को समझना जरूरी है। पदाधिकारियों को संगठन के लिए पर्याप्त समय देने के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
मुख्य वक्ता प्रमोद बहादुर सक्सेना ने लॉयनवाद के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों की जानकारी दी। समारोह में अध्यक्ष लायन नीरज कुमार भटनागर, सचिव लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप, उपाध्यक्ष लायन विजय शर्मा एवं लायन अंजू जैन, कोषाध्यक्ष लायन चंद्रकांता सोनी, टेल ट्विस्टर लायन आरिफ, टेमर लायन रचना सोनी, जनसंपर्क अधिकारी लायन उमाशंकर आचार्य तथा निदेशक लायन अरुण जैन, लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना, लायन चंद्रप्रकाश सोनी एवं लायन पुष्पा शर्मा को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।

