Movie prime

Akashwani Bikaner:  90 वर्ष पूरे होने पर बीकानेर में स्वास्थ्य, एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश

 

RNE Bikaner.

आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी बीकानेर द्वारा भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। “स्वास्थ्य, एकता और विरासत” थीम पर आधारित यह आयोजन उत्साह और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण बना।

सुबह 6:15 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास स्थित आकाशवाणी केंद्र से वॉकाथॉन को उप महानिदेशक अभियांत्रिकी एवं क्लस्टर प्रमुख रामजी लाल असवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक अभियांत्रिकी गिरधारी राम बाटन, सहायक निदेशक कार्यक्रम अमित सिंह, मीनाक्षी मलिक तथा सहायक निदेशक अभियांत्रिकी सूरतगढ़ श्रवण कुमार रेगर भी उपस्थित रहे।

वॉकाथॉन जूनागढ़ किले के आगे से होते हुए पुनः आकाशवाणी केंद्र पहुंची। आयोजन के समापन पर प्रतिभागियों को आकाशवाणी के 90 वर्षों की गौरवगाथा को दर्शाते स्मृति मेडल प्रदान किए गए।

पूरे मार्ग में प्रतिभागी “बहुजन हितायः बहुजन सुखाय” के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कार्यक्रम के जरिए आकाशवाणी की 90 वर्षों की जनसेवा यात्रा को याद करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

आकाशवाणी बीकानेर के अधिकारियों ने कहा कि आकाशवाणी पिछले नौ दशकों से देश के कोने-कोने तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचाने का कार्य कर रहा है और यह वॉकाथॉन उसी जनसेवा भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में आकाशवाणी स्टॉफ, आकस्मिक कलाकारों, महिलाओं, युवाओं, आम नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

FROM AROUND THE WEB