RudraNewsExpress_Logo

ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन 36वां स्थापना समारोह 155 सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी शामिल हुए

 

RNE Bikaner

बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट का 36वां स्थापना समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह में 155 सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में एम.एम.एल. पुरोहित ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों को एसबीआई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। वहीं जी.एस. खत्री ने पेंशन अपडेटेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

समारोह में 25 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उपमहाप्रबंधक श्री सौम्य, रंजन साहू, सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन एवं अभिषेक माथुर तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वाई.के. शर्मा, एन.एल. पंचारिया, जी.एस. खत्री एवं आर.के. शर्मा शामिल रहे।

FROM AROUND THE WEB