Amit Shah in Bikaner: शाह के बीकानेर दौरे का दूसरा दिन, 05 जिलों के कलेक्टर- एसपी BSF के अधिकारियों से मीटिंग
सीमा सुरक्षा, ड्रोन तस्करी रोकथाम और जवानों के कल्याण पर रहेगा फोकस
RNE Bikaner, Jaipur.
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे के दूसरे दिन सीमा सुरक्षा, पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी मजबूत करने और जवानों का मनोबल बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।
अमित शाह आज बीएसएफ की सांचू चौकी पहुंचकर सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे। वे जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे तथा सुरक्षा बलों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
गृह मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसी को देखते हुए बीकानेर में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन होगा
।
बैठक में गृह मंत्रालय, राज्य सरकार और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और तस्करी रोकने के लिए नई रणनीति पर चर्चा होगी।
दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। इस दौरान उनका फोकस सीमा सुरक्षा व्यवस्था, जवानों के कल्याण और पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी पर रहेगा।
गृह मंत्री आज अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की सांचू चौकी पहुंचेंगे, जहां वे सीमा पर तैनात जवानों से संवाद करेंगे तथा सुरक्षा बलों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद बीकानेर में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित होगी। बैठक में गृह मंत्रालय, राज्य सरकार और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही राजस्थान के पांच सीमावर्ती जिलों के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से हो रही मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा। सीमा क्षेत्रों में निगरानी तंत्र मजबूत करने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा होगी।
इससे पहले सोमवार को अमित शाह के बीकानेर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक सिद्धि कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

