Movie prime

बीकानेर में बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम किया

कमल कल्ला, मदन मेघवाल, अरूण व्यास की अगुवाई में प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों में शामिल, थाने मंे हुई वार्ता
 

RNE Bikaner. 
बीकानेर में बिजली वितरण कंपनी बीकेईएसएल के खिलाफ एक बार फिर स्थानीय लोगांे की नाराजगी जाहिर हुई। आक्रोशित लोगों ने कंपनी के खिलाफ नारे लगाए और नत्थूसरगेट पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस सेवादल के नेता कमल कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, कांग्रेस नेता अरूण व्यास आदि भी शामिल हो गये।

मौके पर पुलिस पहुंच गई और हालात बिगड़ते देख कंपनी के अधिकारी थाने पहुंचे। दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सेवादल के नेता कमल कल्ला, दुर्गादास छंगाणी आदि के साथ थाने की ओर कूच कर दिया। वहां लंबी बहस के बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई और देर शाम तक मामला शांत हुआ।

दरअसल पूरा घटनाक्रम नथूसरगेट क्षेत्र के नथाणी सराय इलाके में बीकेईएसएल की ओर से की जा रही कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी की टीम अलसुबह पहुंच गई और कर्मचारी घरों मंे घुस गये। कई लोगों ने महिलाओं से बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए हैं। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ घरों के कनेक्शन हटाए गए और मीटर हटाने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसीसे लोग भड़क गये और कंपनी की टीम का विरोध करते हुए नत्थूसरगेट सर्किल पर पहुंच गए और नारे लगाते हुए धरना दे दिया।

बीकानेर में बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम किया

दूसरी ओर कंपनी के प्रतिनिधियों-अधिकारियों का कहना है, इस इलाके में ओवरलोड के कारण ढांचागत सुधार करना है। इस दौरान केबल बदलने के साथ ही लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगाने हैं। कुछ मीटर घरों के अंदर लगे हैं उन्हें बाहर लगाना भी इस प्रक्रिया मंे शामिल है। इसी लिहाज से टीम काम करने गई थी लेकिन लोगों ने विरोध कर दिया।

दोनों पक्षों की ओर से हुई तनातनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि कंपनी के प्रतिनिधियों की टीम नयाशहर पुलिस थाने पहुंच गई। दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने भी थाने की ओर कूच कर दिया। कई देर बहस के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और आगे की प्रक्रिया निर्बाध करने के लिए मानदंड तय किये गये। यह भी तय हुआ कि फिलहाल इस विवाद को लेकर थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज किसी पक्ष की ओर से नहीं होगी। 

सीओ अनुज ढाल की मध्यस्थता में इस वार्ता में प्रदर्शनकारियों की ओर से कांग्रेस नेता अरुण व्यास, सेवादल के कमल कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, भाजपा युवा मोर्चा के नेता वेद व्यास, दुर्गादास छंगाणी आदि मौजूद रहे। बिजली कंपनी की ओर से सुरेन्द्र चौधरी, मुरलीधर किराड़ू आदि मौजूद रहे। 

क्या कहते हैं प्रदर्शनकारी

कांग्रेस सेवादल के नेता कमल कल्ला का कहना है, बीकेईएसएल के कर्मियों ने बगैर महिला पुलिस या महिला कर्मचारी की मौजूदगी घरों में जाकर महिलाओं से बदसलूकी की। इससे लोगों मंे आक्रोश है। इसी आक्रोश के चलते पूरा विवाद हुआ जिसने तूल पकड़ ली। फिलहाल बातचीत के बाद कई बिन्दुओं पर सहमति हुई है। मीटर बदलने की प्रक्रिया पर भी मिलकर सहमति से काम करने का निर्णय हुआ है।

दूसरी ओर कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि इस इलाके में बढ़े लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर की क्षमता को देखते ढांचागत सुधार करना बकाया है। लोगों की सहमति से ही यह काम शुरू किया गया था। इस दौरान केबल बदली जाएगी और मीटर घरों के बाहर लगाए जाने का काम भी होगा।

FROM AROUND THE WEB