वंदे भारत ट्रेन की सौगात पर बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल का भव्य स्वागत
RNE Network.
वंदे भारत ट्रेन के बीकानेर से दिल्ली चलाए जाने की घोषणा होने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन पर केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भाजपा पदाधिकारियों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत किया
24 अगस्त केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का वंदे भारत ट्रेन के बीकानेर से दिल्ली चलाए जाने के आदेश होने के बाद केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रथम बार भाजपा नेताओं द्वारा साफ़ा मालाएँ पहनाकर शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद अश्वनी वैष्णव ज़िंदाबाद अर्जुन राम मेघवाल जिंदाबाद के नारों से कैंपस गुंजायमान हो गया रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य एव भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया की इस अवसर पर डॉ . सत्यप्रकाश आचार्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष और रेलवे जेड आर यू सी सी सदस्य एडवोकेट अशोक प्रजापत भाजपा वरिष्ठ दिलीप पूरी जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत नर्सिंग सेवाग रानी बाज़ार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन राजेश पूरी प्रकाश मेघवाल बिरजू प्यारे धर्मपाल डूडी विश्वजीत सिंह बजरंग प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुवे।