Movie prime

Arjun Ram's Verbal Attack On Congress : अर्जुनराम ने अशोक गहलोत पर छोड़े सवालों के तीर!
 

 

RNE Bikaner.
 

अशोक गहलोत अपनी ही पार्टी में हाशिये पर हैं। हताशा में जी रहे हैं। खुद को खबरों में बनाये रखने के लिए आरोप लगाते हैं। इसीलिये वे आरोप लगा रहे हैं कि भजनलाल शर्मा ने डेढ़ साल में कोई काम नहीं किया।

विडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें :-
 

d

केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने अशोक गहलोत को लेकर यह बात कही है। मेघवाल ने उस बयान पर यह जवाब दिया है जिसमें गहलोत ने कहा था कि ‘भाजपा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिशें चल रही हैं।’
 

मेघवाल ने अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए सवाल किया भजनलाल शर्मा पर डेढ़ साल में काम नहीं करने का आरोप लगाने वाले गहलोत बताएं कि खुद पांच साल में कितना काम किया है। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने दावा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा, मैं भाजपा की घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष था। वे घोषणाएं तेजी से पूरी हो रही है।
 

गौरतलब है कि राजस्थान में भजनलाल सरकार को लेकर कांग्रेस हमलावर हो रही है। हाल ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगाया था। इस पर सीएम भजनलाल ने उन्हें बहस की खुली चुनौती दी थी। इस चुनौती पर पलटवार करते हुए जूली ने इसे स्वीकार किया और समय, स्थान, मंच तय करने की बात कह डाली।
 

दूसरी ओर राजनीतिक जानकार कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई की भी इन बयानों से जोड़कर देख रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंदसिंह डोटासरा, टीकाराम जूली जैसे नेता हैं। माना जाता है कि इनमें वर्चस्व की लड़ाई के चलते सरकार पर हमलावर होने की होड़ लगी है। हाल ही प्रतापसिंह खाचरियावास ने भी इमरजेंसी पर दिये गये सीएम के भाषण का एक अंश निकालकर उसे ट्विट किया। यह अंश भी चर्चा का विषय बना हुआ है।