Movie prime

सुबह 10 बजे डॉ चारण से रंग संवाद, हंशा गेस्ट हाउस में डॉ अर्जुन देव चारण से धीरेंद्र आचार्य संवाद करेंगे

 

RNE Bikaner.

10 वें बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के अंतिम दिन आज - अभी 10 बजे गंगाशहर में तुलसी समाधि स्थल के पास स्थित हंशा गेस्ट हाउस में ' रंग संवाद ' का अंतिम आयोजन होगा। इस रंग संवाद में एनएसडी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, नाटककार, कवि, आलोचक, साहित्य अकादमी दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के कन्वीनर डॉ अर्जुन देव चारण से रंगमंच पर संवाद होगा।

डॉ चारण से रंग संवाद वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, आलोचक धीरेंद्र आचार्य करेंगे। आयोजन से जुड़े सुनील जोशी ने बताया कि इस बार रंग संवाद कार्यक्रम के तहत देवेंद्र राज अंकुर, नंदकिशोर आचार्य, मकरंद देशपांडे, राजेश सिंह से संवाद हो चुका है, आज डॉ अर्जुन देव चारण से संवाद होगा।

FROM AROUND THE WEB