गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम, 4 रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित
Rudra News Express Jaipur- Bikaner.
उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवां-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ रेलसेवाओं को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं :
1. डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर 2026 को डिब्रूगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
2. डिब्रूगढ़-खातीपुरा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19726 डिब्रूगढ़-खातीपुरा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को डिब्रूगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
3. उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यह ट्रेन बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
4. बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को बठिंडा से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि इन तिथियों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का मार्ग और संचालन स्थिति अवश्य जांच लें।

