रामेश्वर डूडी के चाचा का निधन : आसाराम डूडी का निधन, ऑटोमोबाइल व्यवसायी सुरेश डूडी, जगदीश डूडी के पिता थे आसाराम
Oct 13, 2025, 09:35 IST
RNE Bikaner.
रामेश्वर डूडी के परिवार से एक और शोक की खबर आई है। उनके चाचा आसाराम डूडी का निधन हो गया है। आसाराम डूडी की उम्र लगभग 85 वर्ष थी। उनके पुत्र जगदीश डूडी और सुरेश डूडी ऑटोमोबाइल व्यवसायी हैं।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आशाराम डूडी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इस बीच पूर्व नेता प्रपतिपक्ष भतीजे रामेश्वर डूडी के निधन से सदमे में थे। उन्हें समीप के कोठारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां आज आखिरी सांस ली।
गौरतलब है कि रामेश्वर डूडी के निधन के बाद परिजन उनके अस्थि विसर्जन को हरिद्वार गए हैं। इस बीच परिवार में एक और वज्रपात हो गया। ऐसे में अब दोपहर तक उनके पहुँचने के बाद अंतिम यात्रा होने का अनुमान है। आसाराम डूडी के निधन के समाचार के बाद नोखा में आज प्रस्तावित रामेश्वर डूडी की श्रद्धांजलि सभा स्थगित कर दी गई है।