Movie prime

Bajju: बीकानेर में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी-हत्या के बाद आक्रोश भड़का, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी मैदान में उतरे!

 

RNE, BIKANER-KOLAYAT.

बीकानेर के रणजीतपुरा थाना इलाके में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी-हत्या के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मृतका का शव लगभग 24 घंटे बाद बज्जू की मोर्चरी लाने पर तो लोग सहमत हो गए लेकिन मोर्चरी के आगे पड़ाव डाल दिया है। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी भी धरनास्थल पर मौजूद है। देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, गणपतराम आदि भी मौके पर पहुंचे।

 

Bikaner

पूर्व मंत्री भाटी ने कहा, नाबालिग बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हमारी मांग है कि इस घृणित कृत्य में संलिप्त सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार की सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही भाटी ने ये भी कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वो धरना जारी रखेंगे।

Bikaner

इससे पहले बीती रात से ही सैकड़ों लोग रणजीतपुरा में घटनास्थल पर जमा थे। इनमें सुरेन्द्र धतरवाल, नरेश साहु, मदनलाल मान, हेतराम काशणीया,, देवीलाल सरपंच, किसनाराम तरड़, नरपत नैण, सुर्यवीर सिंह चौधरी, देवीलाल गोदारा,, बद्रीराम बाना आदि शामिल रहे। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों का कहना है, दरिंदों को पकड़कर फांसी के फंदे पर लटकाओ।

FROM AROUND THE WEB