Movie prime

बज्म-ए-शुकून : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देर रात तक गीतों की महफिल 

 
RNE Bikaner.
सद्भावना संगीत कला केन्द्र (समिति), मोहल्ला कोहरीयान, बीकानेर की ओर से नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में गीत-संगीत कार्यक्रम “बज्म-ए-शुकून” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिचर्चा भी आयोजित की गई।
समिति अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने देर रात तक गीतों और शेरो-शायरी का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा रहे।
कार्यक्रम में करण सिंह सिसोदिया ने 11 गीतों की विशेष प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा मोहम्मद आरिफ समेजा, कमलकांत सोनी, राजकुमार खड़गावत, सगीर भाटी, डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, डॉ. राकेश सारस्वत, मुस्ताक भाटी और इकरामुद्दीन कोहरी ने भी विभिन्न गीत प्रस्तुत किए।
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित परिचर्चा में डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, मुकेश पोपली, नरेश सारवान, श्यामलाल दैया, एल.सी. शहजादा, आसुराम कच्छावा और अशोक कुमार कच्छावा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इकरामुद्दीन कोहरी ने रेडियो के स्वर्णिम दौर की यादें साझा करते हुए कहा कि उस समय रेडियो शुद्ध मनोरंजन और मानसिक शुकून का माध्यम हुआ करता था।
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत राष्ट्रीय रेडियो श्रोताओं स्व. छगनलाल बीकानेरी (खड़गावत), स्व. अब्दुल अजीज मेमन, स्व. आनंदीलाल गुप्ता, स्व. नरेंद्र सुराणा और स्व. संदीप गग्गड़ को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की सफलता में चेतन खड़गावत और जय खड़गावत का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की खास बात यह रही कि उपस्थित सभी श्रोताओं, गायकों एवं अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं सगीर भाटी ने अपनी शेरो-शायरी से पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश पोपली ने किया। अंत में राजकुमार खड़गावत और करण सिंह सिसोदिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

FROM AROUND THE WEB